{"_id":"58c2e9014f1c1b3f63dc3e86","slug":"sariya-vyaapaaree-ke-yahaan-aayakar-ka-chhaapa-dastaavej-jabt-seema-trader-seized-income-tax-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया व्यापारी के यहां आयकर का छापा, दस्तावेज जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया व्यापारी के यहां आयकर का छापा, दस्तावेज जब्त
उन्नाव
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सरिया व्यापारी के यहां कागजी अभिलेखों की जांच करते आयकर अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे शहर के आदर्श नगर मोहल्ला स्थित खुशी इंटरप्राइजेज में लखनऊ आयकर विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने व्यापारी के प्रतिष्ठान को चारों तरफ से घेरकर छापेमारी शुरू कर दी। सरिया व्यापारी रमाकांत गुप्ता कुछ समझ पाते तब तक टीम ने काउंटर में रखे कागज व दुकान के ऊपर बने घर को भी जांच की जद में ले लिया।
सभी को घर के अंदर ही रहने की हिदायत देकर जहां का तहां रोक दिया। सिविल ड्रेस में आए अधिकारियों की टीम और पुलिस की धमाचौकड़ी देख मोहल्ले में हलचल मच गई। पुलिस ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के भीतर जाने से रोक लिया।
आयकर विभाग लखनऊ से महिला डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई में आई टीम ने सरिया व्यापारी के कागजी दस्तावेज खंगाला। इस दौरान टीम कुछ फाइलें व अहम कागजात जब्त किए हैं। टीम अभी पूछताछ के साथ ही दस्तावेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर के साथ आई महिला अधिकारी ने सरिया व्यापारी के घर पर मौजूद एक महिला से भी घंटों पूंछताछ की। इस दौरान कुछ कागजों पर महिला से हस्ताक्षर भी कराए गए। लोगों में चर्चा थी कि इसी महिला के नाम फर्म पंजीकृत हैं।
इसके अलावा महिला के बैंक अकाउंट से व्यापारी भाईयों ने कैश ट्रांजेक्शन किया है। जिसके चलते आयकर अधिकारियों ने महिला से लंबी पूछताछ की है।