{"_id":"62869041b8bebc03ee5743e8","slug":"sapa-neta-vahan-unnao-news-knp697741043","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहन काटने में सपा नेता व बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के वाहन काटने में सपा नेता व बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सपा नेता मुन्ना कबाड़ी व उसका पुत्र। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। चोरी के वाहनों को काटकर बेचने के आरोप में सपा नेता व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सपा नेता अपने घर के बगल में हाता बनाकर कई वर्षों से कबाड़ का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस ने मौके से सही व कटे कई वाहन, पुर्जे, टायर समेत अन्य सामान बरामद किया है। पार्टी ने आरोपी से किनारा किया है।
नगर पंचायत मोहान में गुुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सीओ राजकुमार शुक्ला व कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ला कजियाना निवासी सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोहान विधानसभा के अध्यक्ष मुन्ना वारसी उर्फ जागा के घर के बगल में स्थित हाते में दबिश दी।
पुलिस को हाते में मुन्ना के अलावा उसका बेटा परवेज मिले। सीओ के अनुसार हाता से एक आधी कटी टेंपो, सही हालत में खड़ा ट्रैक्टर, एक लोडर, दो कार, एक बुलट बाइक, बाइक व कार के 12 इंजन, 20 गेयर बाक्स, 66 टायर, 10 टंकी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी पिता पुत्र ने चोरी के वाहन खरीदकर काटे जाने की बात स्वीकार की। बताया कि आरोपी उन वाहनों को भी काटता था, जिनका कई सालों का टैक्स बकाया रहता था। सीओ के मुताबिक एआरटीओ को बुलाकर इंजन चेचिस नंबर से वाहनों की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।
कारखाने में निगरानी के लिए दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष धर्मेद्र यादव ने बताया कि मुन्ना वारसी को तीन माह पहले सभी समाजवादी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।