फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sanchari controll

संवारी रोग नियंत्रण अभियान

Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
sanchari controll
झंडी दिखाकर टीमों को नगर पालिका से रवाना करते सदर विधायक व डीएम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में शनिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शुरू हो गया। सदर विधायक और डीएम ने सफाई कर्मियों को रवाना किया। अभियान के तहत टीमें घर-घर दस्तक देकर रोगियों की सूची तैयार करेंगी। डीएम ने कहा कि अभियान में लापरवाही हुई तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सभी स्वस्थ रहें, इस उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया है। अभियान में पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम रवींद्र कुुमार ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में सभी जिम्मेदारी सही से निभाएं।
विज्ञापन

इसकी साप्ताहिक समीक्षा होगी। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि अभियान के दौरान फ्रंटलाइन कर्मी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिदिन घरों का भ्रमण करेंगी। बुखार के रोगियों, क्षय रोग के लक्षण युक्त लोगों, कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेंगी। यह सूची ब्लॉक मुख्यालय पर एएनएम उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. जयराम सिंह, डॉ. ललित कुमार, डॉ. अर्जुन सिंह सारंग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी लार्वा का होगा छिड़काव
जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए नाले, नालियों व तालाबों में एंटी लार्वा का छिड़काव होगा। तालाबों के पास झाड़ियों की सफाई होगी। सूअर बाड़ों की सफाई के साथ कीटनाशक का छिड़काव होगा।
ये कर्मी रहेंगे मुस्तैद
एसीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि अभियान में 285 एएनएम, 2665 आशा, 2736 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। टीमें जिले की 1040 ग्राम पंचायतों सहित 1686 राजस्व ग्रामों में सफाई, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता के साथ ही प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करेंगी।

दिन में 100 मीटर फॉगिंग कर खड़ी की गाड़ी
नगर पालिका से सदर विधायक, डीएम सहित स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों की मौजूदगी में फॉगिंग मशीन को रवाना किया गया। धुआं उगलते मशीन नगर पालिका से बड़े चौराहे की तरफ बढ़ी। लेकिन बमुश्किल 100 मीटर चलने के बाद चालक ने पालिका के कोेने में गाड़ी खड़ी कर दी। तब तक अधिकारी भी गाड़ियों में बैठकर जा चुके थे। हालांकि जिम्मेदार रात में फॉगिंग कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed