फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj said this for those who raised questions on the purchase of land of Ram Mandir Trust

साक्षी महाराज का तंज: राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन पर सवाल उठाने वाले पर्ची दिखाकर वापस ले लें चंदा

Wed, 16 Jun 2021 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Jun 2021 08:01 PM IST
सार

साक्षी महाराज ने कहा कि यह वह लोग हैं, जो राम मंदिर का पुरजोर विरोध करते रहे हैं। वह कहते थे कि राम मंदिर के नाम पर अयोध्या में एक ईंट नहीं रखी जा सकती है।

विज्ञापन
Sakshi Maharaj said this for those who raised questions on the purchase of land of Ram Mandir Trust
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले पर्ची दिखाकर चंदे का पैसा वापस ले सकते हैं। अपने आवास पर सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद पर सवाल पर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह व सपा के पूर्व विधायक पवन पांडे को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के मुखिया ने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई थी। वहां पर आज राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह बात उन लोगों को हजम नहीं हो रही है। दावा किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने भगवान राम के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन


इसलिए ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सर्वथा निराधार है। रही बात चंदे की तो आप के सांसद संजय सिंह ने जो भी चंदा दिया हो तो उसका हिसाब ले सकते हैं या रसीद दिखाकर चंदा वापस ले सकते हैं। सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव के जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है वह भी रसीद दिखाकर चंदा वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने कहा कि यह वह लोग हैं, जो राम मंदिर का पुरजोर विरोध करते रहे हैं। वह कहते थे कि राम मंदिर के नाम पर अयोध्या में एक ईंट नहीं रखी जा सकती है। आज उसी अयोध्या में भगवान राम का भव्य व विश्व का सबसे अच्छा मंदिर बनने जा रहा है। इन लोगों की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचने जैसी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed