फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sai river bridge will be repaired, vehicles will not pass through the bridge for 15 days

Unnao News: सई नदी पुल की होगी मरम्मत, 15 दिन पुल से नहीं जाएंगे वाहन

Wed, 03 Sep 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sai river bridge will be repaired, vehicles will not pass through the bridge for 15 days
फोटो-3-औरास में सई नदी से निकलते भारी वाहन। संवाद
उन्नाव। संडीला-चकलवंशी राजमार्ग पर औरास कस्बे में सई नदी पर बने पुल की मरम्मत कराई जाएगी। यह कार्य 10 से 24 सितंबर तक चलेगा। इस कारण 15 दिन के लिए पुल से वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

औरास कस्बे में वर्ष 1965 में सई नदी पर पुल का निर्माण कराया गया था। पिछले साल 39 लाख रुपये से पुल की मरम्मत कराई गई थी। इसमें केवल पुल की रंगाई पुताई और छुटपुट काम कराकर कार्यदायी संस्था ने मरम्मत का कोरम पूरा कर दिया था। पिछले माह पुल का जोड़ खुलने से किनारा धंस गया था। पुल की सपोर्टिंग दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक टुकड़ा टूटकर गिर गया था। अब पुल एक अन्य सपोर्टिंग दीवार पर ही लटका है। उसमें बड़ी दरार है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए अब पीडब्ल्यूडी पुल की मरम्मत कराने जा रहा है। इसके लिए पहले वाहनों का आवागमन रोकने की तैयारी की गई है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने पुल से यातायात डाइवर्ट करने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी है। प्रशासन को भेजे गए पत्र में बताया है कि 10 से 24 सितंबर के बीच मरम्मत का कार्य चलेगा। इस कार्य के चलते वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोका जाना है। इसके लिए पूर्व से ही व्यवस्थाएं कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1
रोजाना 400 से अधिक भारी वाहन पुल से करते हैं आवागमन
कस्बा औरास में सई नदी पर बना पुल हरदोई, उन्नाव, लखनऊ व सीतापुर को जोड़ता है। प्रतिदिन 100 से अधिक डंपर व ट्रक मौरंग, गिट्टी, बालू, सरिया और सीमेंट लादकर निकलते हैं। साथ ही यह पुल नगर पंचायत के साथ विकासखंड औरास के लोधई, शीशी, सीमऊ, सरौंद, पूराचांद व कबराई सहित 106 गांवों को जोड़ता है। करीब 1.95 लाख की आबादी आवागमन करती है। लोग इसी मार्ग से मुख्यालय आते-जाते हैं। एंबुलेंस भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। रूट डायवर्जन से वाहन सवारों को करीब सात से आठ किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
इस तरह किया जाएगा रूट डायवर्जन
भारी वाहनों के लिए
-कानपुर से संडीला-चकलवंशी-बिठूर मार्ग से आने वाले भारी वाहन मियागंज चौराहे से लखनऊ-बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग से होते हुए मोहान कस्बा से अजगैन-मलिहाबाद के रास्ते से किमी-29 में मटरिया चौराहे से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन मार्ग से निकाले जाएंगे।

-कानपुर, उन्नाव शहर से आने वाले वाहनों को संडीला जाने के लिए बांगरमऊ होते हुए निकाला जाएगा।

हल्के वाहनों के लिए

-कानपुर से संडीला-चकलवंशी-बिठूर चौबेपुर मार्ग से आने वाले हल्के वाहनों को औरास के किमी.-22 में ग्राम नई बस्ती-महबूबखेड़ा के रास्ते मिर्जापुर अजिगांव में सई नदी पुल के जरिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के अंडरपास से औरास थाने के पास इसी मार्ग के किमी़-18 से निकाला जाएगा।

फोटो-3-औरास में सई नदी से निकलते भारी वाहन। संवाद

फोटो-3-औरास में सई नदी से निकलते भारी वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed