फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rupali first in junior in painting competition

चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर में रूपाली व सीनियर में सूर्यांश रहे प्रथम

Sun, 26 Apr 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rupali first in junior in painting competition
उन्नाव। लॉकडाउन के दौरान घर बैठे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्राें की कराई गई ऑनलाइन चित्रकला, निबंध, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में एलपीएस की कक्षा 7 की छात्रा रूपाली प्रथम, एबीसी इंटर कॉलेज नवाबगंज की कक्षा 6 की छात्रा वंशिका आर्या ने द्वितीय व प्रांजल सक्सेना ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन के कक्षा 10 के छात्र सूर्यांश सिंह प्रथम, त्रिवेणी काशी के कक्षा 12 के छात्र आर्यन दीक्षित द्वितीय व कक्षा 11 के आर्यन आर्य तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल हाकिमटोला के कक्षा 8 के छात्र सोम वर्मा प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र उत्कर्ष द्वितीय व उच्च प्राथमिक स्कूल हाकिमटोला के कक्षा 8 के छात्र विश्वास राजपूत ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में रामनाथ इंटर कॉलेज रुझई के कक्षा 12 की छात्रा अंजली पटेल प्रथम, त्रिवेणी काशी के छात्र आर्यन दीक्षित द्वितीय व जीजीआईसी की कक्षा 11 की छात्रा शांभवी श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में सेंट लॉरेंस स्कूल कक्षा 7 के छात्र आयान हुसैन प्रथम, एबीसी इंटर कॉलेज में कक्षा 7 की छात्रा आर्यिका श्रीवास्तव ने दूसरा व काजल यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में रामनाथ इंटर कॉलेज रुझई के कक्षा 12 की शैलजा सिंह प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कक्षा 11 की छात्रा सांभवी श्रीवास्तव द्वितीय व जीजीआईसी पड़री खुर्द की कक्षा 12 की छात्रा अपर्णा शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में जवाहर लाल नवोदय विद्यालय के कक्षा 7 का छात्र उत्कर्ष प्रथम रहा। सीनियर में त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा प्रीती शर्मा, अंशिका सिंह व आर्यन दीक्षित पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed