फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   up block chief election 2021: Ruckus in Nawabganj and Asoha during nomination

यूपी: ब्लाॅक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान उन्नाव-फर्रुखाबाद समेत इन जिलों में बवाल, पथराव

Thu, 08 Jul 2021 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Jul 2021 02:26 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: ब्लाॅक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान यूपी के उन्नाव, फर्रुखाबाद, बांदा, कन्नौज, जालौन समेत कई जिलों में हंगामा हुआ।

विज्ञापन
up block chief election 2021: Ruckus in Nawabganj and Asoha during nomination
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान नवाबगंज और असोहा में बवाल हो गया। नवाबगंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा फाड़ दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां पटक कर समर्थकों को खदेड़ा।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएम और एसपी भी पहुंचे। उन्होंने पर्चा फाड़ने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं असोहा में सपा समर्थित प्रत्याशी को नामांकन कराने से रोका गया। जिस पर एमएलसी सुनील साजन समेत अन्य सपा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इसका विरोध जताया।
विज्ञापन

 
कन्नौज जिले के ब्लॉक तालग्राम में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों में नामांकन करने को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने दरोगा से की अभद्रता

फर्रुखाबाद में राजेपुर ब्लॉक प्रमुख के नामांकन करने आए भाजपा प्रत्याशी पल्लव सिंह सोमवंशी के काफिले को राजेपुर तिराहे पर बैरियर पर लगे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। सबसे आगे विधायक सुशील शाक्य की गाड़ी निकाली गई। फिर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की गाड़ी भी निकल गई थी।

प्रत्याशी की गाड़ी रोके जाने की जानकारी पर पूर्व जिला अध्यक्ष वापस आए और बेरियर पर तैनात दरोगा से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भिड़ गए। स्वयं बैरिकेडिंग हटा दी जिससे लगभग दो दर्जन गाड़ियां अंदर चली गईं। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

चित्रकूट जिले के सभी 5 ब्लॉकों में नामांकन जारी है। मानिकपुर में सपाइयों ने भाजपाइयों पर आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी और समर्थकों को नामांकन करने से रोका जा रहा है। समर्थकों ने पहले सड़क पर जाम लगाया और अब नामांकन कक्ष के अंदर भी लोगों को नहीं घुसने दिया जा रहा है।

बांदा के नरैनी ब्लॉक कार्यालय में नामांकन को आए सपा प्रत्याशी के समर्थकों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद यहां विवाद शुरू हो गया। 
 

जालौन जिले के माधोगढ़ ब्लॉक में पुलिस से भाजपाइयों की झड़प हो गई। भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

कानपुर देहात में सपा प्रत्याशी के साथ नामांकन करने के दौरान ब्लॉक गेट पर धक्का-मुक्की व मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने पुलिस बल के प्रत्याशी को नामांकन के लिए अंदर भेजा।

इटावा के चकरनगर में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी सुनीता देवी के पति शिव किशोर यादव ने फायरिंग की। जिससे भाजपा प्रत्याशी राधा देवी के पति राकेश यादव घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। नामांकन स्थल पर एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह मौजूद हैं।

फतेहपुर जिले में तेलियानी ब्लॉक के नामांकन में भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र छीना। भाजपाइयों ने प्रस्तावक और समर्थकों को पुलिस के सामने पीटा। सपाइयों की गाड़ी के शीशे भी तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed