फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roadway bus in the truck on expressway, child's death

एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में भिड़ी रोडवेज बस, बच्चे की मौत

Thu, 20 Sep 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 20 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Roadway bus in the truck on expressway, child's death
हादसे के बाद आर्यन को गोद लेकर परिजनों को फोन पर जानकारी देती घायल मां नेमा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लखनऊ जा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वातानुकूलित बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के करीब तीन चार बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में खराब खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि बच्चे की मां सहित पांच यात्री घायल हो गए। दस को मामूली चोटें आईं है। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में सभी को उनके घर वाले लखनऊ लेकर चले गए।  
विज्ञापन


लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ जा रहे चूने की बोरियां लदे ट्रक का बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रघुरामपुर की पुलिया के पास एक्सल खराब हो गया। चालक ने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। करीब 3:30 बजे आगरा से लखनऊ की ओर जा रही परिवहन विभाग की बस ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में हरदोई जिले के थाना कोथावां के गांव जरउंवा बेनीगंज निवासी नेमा सिंह (38) पत्नी चंद्रपाल व उनका बेटा आर्यन (6),  बस चालक पंजाब के जालंधर जिले के कैंट 529 निवासी कुलदीप सिंह, सीतापुर जिले के साहपुर दलावल निवासी परिचालक फूल सिंह, दिल्ली के हर्ष बिहार निवासी करन मिश्रा पुत्र सुनील, तमोरिया खुर्द बांगरमऊ निवासी संध्या पुत्री रामखेलावन सहित 15 यात्री घायल हो गए। हालांकि अधिक चोट आने से मां-बेटे सहित छह लोग ही अस्पताल गए। पुलिस ने यूपीडा कर्मियों की मदद से सभी को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में सभी घायलों को उनके घर वाले लखनऊ लेकर चले गए। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा दिया गया है। कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


आर्यन को खींच लाई मौत
सड़क हादसे में मृत आर्यन को उसकी मौत खींच लाई। उसके पिता दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग का काम करते हैं। पत्नी व बच्चों को भी साथ रखते हैं। काफी समय से नेमा ससुराल नहीं आई थी। वह अकेले आना चहती थी। लेकिन छोटा बेटा आर्यन साथ चलने की जिद करने लगा तो उसे भी अपने साथ लेकर घर जा रही थी। बड़ा बेटा मनीष पिता के साथ दिल्ली में ही है। बस यात्रियों के मुताबिक नेमा सिंह पहले बस में बीच की सीट पर बैठी थी लेकिन आर्यन ने आगे बैठने की जिद की तो वह उसे लेकर आगे जाकर बैठ गई। बाबा शिवमंगल सिंह ने बताया कि आर्यन कक्षा एक का छात्र था
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबे पर भोजन के साथ चालक ने पी थी शराब
आर्यन के बाबा शिवमंगल सिंह ने बताया कि बस के अन्य यात्रियों ने बताया है कि बस चालक ने बांगरमऊ से पहले एक ढाबे पर बस रोकी थी और भोजन के साथ चालक-परिचालक ने शराब भी पी थी। कुछ यात्रियों ने मना भी किया था लेकिन वह दोनों नहीं माने। हादसे के बाद नेमा सिंह का बैग व मोबाइल भी गायब है।

कैसरबाग से गांव के लिए मिलती है बस
दिल्ली से आ रही नेमा सिंह हरदोई जाने के लिए बांगरमऊ से बस न मिलने की दुविधा के चलते उसने लखनऊ के कैसरबाग पहुंचकर हरदोई जाने वाली बस से सफर करने का फैसला लिया था। उसने दिल्ली से लखनऊ के लिए टिकट लिया था।  


पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान
जिस समय हादसा हुआ गंजमुरादाबाद चौकी पुलिस व पीआरवी (डायल 100) के चार पुलिस जवान ट्रक को किनारे कराने के लिए क्रेन का इंतजार कर रहे थे। सभी पुलिस जवान टार्च से वाहनों को इशारा कर ट्रक से दूरी बनाने को भी कह रहे थे। चालक सौरभ, चौकी प्रभारी आरके शुक्ला व अन्य पुलिस कर्मियों ने बस चालक से भी खराब ट्रक से दूरी बनाने का इशारा किया लेकिन शायद बस चालक नींद में था या वह पुलिस जवानों का इशारा समझ नहीं पाया और ट्रक में भिड़ गया। बस से बचने के लिए पुलिस कर्मियों ने भागकर खुद को बचाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed