फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road condition bad

मार्ग पर चलना दुश्वार

Sat, 02 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
road condition bad
अजगैन मोहान का गड्ढा युक्त मार्ग। संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज। 19 किलोमीटर लंबे अजगैन-मोहान मार्ग पर करीब 226 गड्ढे हैं। हाल ये है कि मकूर से नई सरांय तक नौ किलोमीटर का सफर तो हिचकोले खाते ही बीतता है। गड्ढों भरे मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवार कमर दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा हादसों का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

अजगैन-मोहान मार्ग का साल 2017 में 2.90 करोड़ रुपये से पैचवर्क कराया गया था लेकिन ओवरलोड भारी वाहनों ने इसे छलनी कर दिया। ये मार्ग हसनगंज तहसील को मुख्यालय से जोड़ने के साथ कानपुर, लखनऊ व आगरा एक्सप्रेसवे को भी जोड़ता है। जर्जर मार्ग पर मकूर से नई सरांय तक नौ किलोमीटर हिस्से पर तो सड़क लापता है। इस सड़क से मोहान से लेकर अजगैन, फरहदपुर, नवई, नई सराय, इब्राहिमपुर, झलोतर, आगाखेड़ा, बारा बुजुर्ग की करीब 30 हजार आबादी आवागमन करती है। लोगों का कहना है कि कई बार मार्ग की मरम्मत की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

स्लिप डिस्क की हुई बीमारी
मेहंदी खेड़ा निवासी भगत सिंह ने बताया कि अजगैन-मोहान मार्ग से रोजाना बाइक लेकर गुजरने से स्लिप डिस्क की बीमारी हो गई है। कमर में दर्द बना रहता है। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ किमी में लगते एक घंटे
मोहान निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि मार्ग की स्थिति ये है कि नौ किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटा लग जाता है। मार्ग पर गर्भवतियों व बीमार मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्रीय विधायक से उन्होंने सड़क बनवाने की मांग की है।

जेई प्रवीण कटियार ने बताया कि सड़क का निर्माण 2011 में हुआ था। उस समय के लोड के हिसाब से सड़क बनाई गई थी। इसके बाद भारी वाहनों की संख्या बढ़ती गई। टोल बचाने के लिए ट्रक भी इसी रास्ते से जाने लगे। साल 2017 में पैच वर्क भी हुआ लेकिन सड़क जर्जर हो गई। आचार संहिता समाप्त होने के बाद सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed