{"_id":"5cb2c00f8b2ad9685a96155f1d540a39","slug":"retired-teacher-snatched-sixty-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड टीचर से साठ हजार रुपये छीने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड टीचर से साठ हजार रुपये छीने
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। बैंक से साठ हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे रिटायर्ड टीचर को झांसा देकर बदमाश थैला छीनकर भाग निकले। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया मगर हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसियां गांव निवासी सेवानिवृत्त टीचर राजनारायण ने शुक्रवार को कसबा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से 60 हजार रुपये निकाले थे। करीब बारह बजे प्याऊ में रुक कर वह पानी पीने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और एक युवक पानी पीने के बहाने रिटायर्ड टीचर के पीछे खड़ा हो गया और जल्दी करने को कहा। रिटायर्ड टीचर पानी पीने लगा तो बदमाश ने उसके हाथ से थैला छीना और बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला।
विज्ञापन
पीड़ित ने शोर मचाया तो लोगों ने भाग रहे बदमाशों का पीछा भी किया मगर वह हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित ने सफीपुर कोतवाली में तहरीर दी है।