{"_id":"629908120690cc58196ac7f0","slug":"retired-teacher-dies-due-to-container-collision-on-highway-unnao-news-knp700302496","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से सेवानिवृत शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से सेवानिवृत शिक्षक की मौत
विज्ञापन
सहदेव का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव के सामने साइकिल सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। उन्हें सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी सहदेव प्रसाद यादव (65) गुरुवार शाम साइकिल से बनी स्थित बाजार जा रहे थे। हाईवे पर बजेहरा गांव के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। सिर के बल सड़क पर गिरने से बेहोश हो गए।
गंभीर हालत में राहगीरों ने सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर बेटी शांति, मधू और स्वतंत्र कुमारी के अलावा अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।