{"_id":"1d965effa365d4705720ae38c4a6c756","slug":"resulted-in-a-turmoil-at-hcbl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीबीएल में आपाधापी हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीबीएल में आपाधापी हुई कम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 23 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आरबीआई की ओर से एचसीबीएल से धन निकासी का कुछ प्रतिबंध लगाने पर ग्राहकों में तीन दिन तक पैसा निकालने वालों की मारामारी रही। चौथे दिन बुधवार को आपाधापी कम रही। बैंक खुलने के समय थोड़ी देर तक भीड़ रही लेकिन बाद में स्थिति सामान्य रही। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिबंध के बाद एचसीबीएल के ग्राहक छह माह में केवल एक लाख रुपये ही निकाल सकते हैं। इसकी जानकारी होने पर बैंक में तीन दिनों तक पैसा निकालने वालों की होड़ सी लगी रही। बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह बैंक खुलने के समय थोड़ी देर के लिए भीड़ रही लेकिन बाद में सामान्य दिनों की तरह बैंक का कार्य होता रहा। बैंक से निकासी जहां शनिवार को लगभग 31 लाख रुपये की हुई थी वहीं सोमवार को यह बढ़कर 1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। मंगलवार को एक करोड़ दस लाख रुपये निकासी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को 150 ग्राहकों ने पचास लाख रुपये ही निकाले। शाखा प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि दिन भर सामान्य रूप से कार्य हुआ। शाम तक कोर्ट का फैसला आने की संभावना है।