{"_id":"5e2c8c218ebc3e4b3e3e898b","slug":"republic-day-unnao-news-knp540670686","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सराबोर हुए कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सराबोर हुए कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के शहीद स्थल, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत और जिला सत्र न्यायालय भवन सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी इमारतें रंगबिरंगी रोशनी की जगमगाहट से सराबोर हो गईं। बाजारोें में सजी दुकानों से बच्चों ने खूब झंडे व बिल्ले खरीदे। वहीं पुलिस लाइन मैदान में परेड की तैयारियों जोरों पर रहीं।
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। इस दौरान महात्मा गांधी, शास्त्री पार्क, बदरका आजाद स्मारक समेत अन्य प्रमुख स्थलों की सजावट की गई। जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस लाइन सहित सभी सरकारी विभागों के कार्यालय रंगबिरंगी झालरों से जगमग हुए। वहीं दिन में रुक रुक कर हुई बारिश से पुलिस लाइन की तैयारियां प्रभावित हुईं। देर रात तक महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैयारियों को पूरा करने में जुटे रहे।
उधर, गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। बाजारों में सजी दुकानों में झंडे, बिल्ले आदि खरीदने के लिए बच्चों की भीड़ लगी रही। एसपी विक्रांतवीर ने शहर कोतवाल व अन्य फोर्स के साथ बस व रेलवे स्टेशन पर पुलिस बस मुस्तैद रहा। शहर के बाईपास तिराहे, धवन रोड, स्टेशन रोड आदि भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
सजाया गया परेड मैदान, जगमर्गाइं इमारतें
उन्नाव। पुलिस लाइन मैदान मे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम व परेड को लेकर पिछले कई दिनों से हो रही तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। परेड मैदान को दूल्हन की तरह सजाया गया। रंगोली के साथ अन्य सजावट की गई। वहीं एसपी के निर्दश पर सभी थानों और कोतवाली को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। वहीं एसपी के निर्देश जिले के सभी थानों की पुलिस ने शाम के वक्त सार्वजनिक स्थानों के अलावा होटल, ढाबा, बस स्टॉप व रेलवे पर डाग स्क्वायड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम के अलावा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोेगों की जान बचाने कुछ पीआरवी कर्मियों को उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।