फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Reports will be written in a moving train

चलती ट्रेन में लिखी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 04 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Reports will be written in a moving train

उन्नाव। अब लंबी दूरी की ट्रेनों में होने वाली घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए पीड़ित को जीआरपी थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उसकी रिपोर्ट चलती ट्रेन में ही दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए जीआरपी अधिकारियों ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। विभागीय लोगों की मानों तो जल्द ही इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्नाव जीआरपी पुलिस को इस मामले की जानकारी व ट्रेनिंग देने के लिए जीआरपी सीओ आएंगे।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान किसी यात्री के साथ कोई घटना घट जाती थी जो उस यात्री को अपनी एफआईआर लिखाने के लिए ट्रेन से उतर कर जीआरपी थाने जाना पड़ता था। इस चक्कर में ट्रेन छूट जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यदि किसी यात्री का ट्रेन के सफर के दौरान सामान चोरी हो जाता है या उसके साथ कोई घटना होती है। तो एफआईआर ट्रेन में चल रहा एस्कार्ट लिखेगा। यह एफआईआर तीन प्रतियों में होगी। जिसमें से एक प्रति पीड़ित को मिलेगी। दूसरी प्रति ट्रेन में चल रहा एस्कार्ट अपने पास रखेगा और तीसरी प्रति अगले स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने में देगा, ताकि संबंधित जीआरपी घटना की विवेचना कर आरोपियों तक पहुंच सके।


इसके लिए बाकायदा दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं कि घटना की जानकारी होते ही संबंधित थाने के अधिकारी मामले की विवेचना करें।
कुछ जीआरपी थानों से आए स्टॉफ को लखनऊ में इसकी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है, जबकि शेष को जल्द ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वर्जन
जीआरपी के एसआई गौरीशंकर पाल ने बताया कि जीआरपी लंबी दूरी की ट्रेनों में हुई घटना की रिपोर्ट चलती ट्रेन में ही दर्ज करेगा। इसके लिए लखनऊ में हुई मीटिंग में जानकारी दी गई है। जल्द ही थाने पर पर तैनात जीआरपी सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed