फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   report pending in ambulence sanchalan case

दस दिन बाद भी नहीं पहुंची जांच रिपोर्ट, प्रमुख सचिव नाराज

Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
report pending in ambulence sanchalan case
उन्नाव। एंबुलेंस संचालन में फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट देने की तय समय सीमा बीतने के दस दिन बाद भी सीएमओ कार्यालय कंपाइल रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाया। इस पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सीएमओ से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट की तीन एंबुलेंस, 102 सेवा की 43 और 108 की 28 एंबुलेंस संचालित हैं। एएलएस एंबुलेंसों का संचालन जिगित्स हेल्थ केयर कंपनी और 108 व 102 का संचालन जीवीकेएमआरआई कंपनी करा रही है।
विज्ञापन

फर्जी केस आईडी के जरिये एंबुलेंस संचालन के मामले सामने आने पर सीएमओ ने जांच के लिए 17 टीमें बनाईं थीं। एक टीम में चार सदस्य थे। टीमों को 11,294 केसों की जांच 30 मई तक पूरी करने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दो जून तक और मोहलत दे दी गई लेकिन तय समय सीमा के दस दिन बाद भी जांच की संयुक्त रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में तैयार नहीं हो पाई है। इस पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सीएमओ से नाराजगी जता दो दिन में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

एंबुलेंस के जांच प्रभारी एसीएमओ डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि कई जरूरी काम आ गए थे, जिससे रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई। सोमवार को रिपोर्ट कंपाइल कर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed