{"_id":"609ecdc5e20e151a7c5b06dd","slug":"report-on-retired-ias-in-unnao-accused-of-tweeting-wrong-photos-of-dead-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : सेवानिवृत्त आईएएस पर रिपोर्ट, शवों की गलत फोटो ट्वीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : सेवानिवृत्त आईएएस पर रिपोर्ट, शवों की गलत फोटो ट्वीट करने का आरोप
Sat, 15 May 2021 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 May 2021 12:51 AM IST
सार
- पूर्व नौकरशाह पर आरोप है कि उऩका ट्वीट भ्रामक है और उससे जन-भवनाओं को ठेस पहुंची है
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
सेवानिवृत्त आईएएस सूर्य प्रताप सिंह पर सदर कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जिले के परियर घाट में सात साल पहले उतराते मिले 100 शवों की फोटो को बलिया की बताकर योगी सरकार के इशारे पर दफनाए जाने का ट्वीट कर जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पुलिस ने बलवा कराने के आशय से लोगों को उकसाने, कूटरचना करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र की ओर से कहा गया है कि 13 मई 2021 को शहर के कई संभ्रात नागरिकों द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर यूपी कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने एक ट्वीट किया है। लिखा है कि 67 शवों को सरकार ने गंगा तट पर जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन करा दिया है। सेवानिवृत्त आईएएस ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार पर तल्ख टिप्पणी की है। इससे जिले का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
जांच में ट्वीट भ्रामक निकला। पूर्व आईएसएस द्वारा पुरानी फोटो को बलिया जिले की खबर के साथ जोड़ दिया गया है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया सेल से जानकारी मिली है कि पूर्व आईएएस ने अपने ट्वीट में 13 जनवरी 2014 का फोटो प्रयोग किया है। इसमें उन्नाव के परियर घाट में गंगा नदी में शव बहते हुए पाए गए थे।
विज्ञापन