{"_id":"64b1930db5390d4cde083aea","slug":"report-on-nine-including-husband-in-womans-suicide-incident-unnao-news-c-221-1-sknp1054-563-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला के आत्महत्या की घटना में पति सहित नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला के आत्महत्या की घटना में पति सहित नौ पर रिपोर्ट
Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। पति के मायके छोड़ने से आहत होकर नहर में कूदकर आत्महत्या की घटना में मृतका के परिजन थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार की बात कही। हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन पति सहित नौ पर मारपीट, जानमाल की धमकी, देहज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की। शव का नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
बांगरमऊ कोतवालीक्षेत्र के सहदानी गांव निवासी गोविंद शर्मा की बेटी पूजा (21) का विवाह एक फरवरी 2023 को औरास थानाक्षेत्र के पूराचांद गांव निवासी रामदेव उर्फ मोहन के साथ हुआ था। सोमवार को ससुरालीजनों से विवाद के बाद मंगलवार दोपहर पति रामदेव पूजा को मायके छोड़ आया था। बुधवार दोपहर फोन से बातचीत से आहत पूजा ने बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गोसाकुतुब गांव के सामने संडीला मार्ग पर शारदा नहर पहुंच पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आनन फानन मृतका की मां सरला देवी की तहरीर पर पति रामदेव उर्फ मोहन, जेठ महेंद्र ,रावेंद्र, सास बिट्टी, जेठानी, ससुर रामसजीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
--