फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report of robbery on daughter-in-law and eight others

बहू और आठ अन्य पर डकैती की रिपोर्ट

Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report of robbery on daughter-in-law and eight others
सफीपुर। एक गांव की महिला ने अपनी बहू और उसके परिवार के आठ लोगाें पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सरांय सूबेदार में रहने वाली मायादेवी पत्नी शिवशंकर ने बताया कि बेटे दीपांशु का विवाह 25 फरवरी 2019 को लखनऊ के आशियाना निवासी देवी प्रसाद की पुत्री रीना के साथ किया था।
विज्ञापन

शादी के बाद उसने बहू को अपने पास से 4.50 लाख के जेवर व 10 लाख की सामग्री खरीदकर दी थी। शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार बेटे के प्रति अच्छा नहीं था।
शादी के 6 माह बाद बेटा विदेश कुवैत चला गया। कुछ दिन बाद रीना अपने मायके चली गई। आरोप है कि 15 अप्रैल 2020 को रीना अपने पिता देवीप्रसाद, मां सावित्री, भाई आशीष, कुंदन, रितिक व तीन अज्ञात लोगों के साथ ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथापाई कर जेवर समेत 50 लाख के सामान की डकैती डालकर चली गई। 28 फरवरी 2021 को बहू फिर से अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची और दो लाख का जेवर जबरन लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed