फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report of 58 including medical staff, five soldiers negative

मेडिकल स्टाफ, पांच सिपाही सहित 58 की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 26 Apr 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report of 58 including medical staff, five soldiers negative
सफीपुर में बाहर से आए लोगों की जांच करती मेडिकल टीम। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। जिला अस्पताल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज से दो दिन पहले जांच के लिए भेजे गए 58 सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। इसमें मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में काम करने वाले दो डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित 14 लोग व सफीपुर कोतवाली के पांच सिपाहियों की रिपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली की पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल सहित पांच सिपाहियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सरस्वती मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में तैनात 2 डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, स्वीपर वार्ड ब्वाय सहित 14 लोग भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा सोहनखेड़ा का 1, सफीपुर के 3, पुरवा 4, असोहा 4, हिलौली 1, सुबेदारखेड़ा 1 व अजगैन कोतवाली के एक होमगार्ड सहित जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भर्ती अलग-अलग क्षेत्रों के 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि 58 के सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज से शनिवार को सेवानिवृत्त दरोगा सहित 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि यह वह लोग हैं जिन्हें सर्दी, जुकाम व बुखार के लक्षण हैं। संदिग्ध मानते हुए सैंपल भेजे गए। इसमें सेवानिवृत्त दरोगा शहर के मोहल्ला पीडीनगर के रहने वाले हैं। उन्हें अस्पताल चौकी इंचार्ज ने आइसोलेट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्तपाल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज में में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 37 लोग आइसोलेट हैं। जिसमें मेडिकल कॉलेज के 26 व जिला अस्पताल के 11 लोग शामिल हैं। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि सरस्वती मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन वार्ड से 41 लोगों को घर भेज दिया गया है। 78 लोग अभी क्वारंटीन हैं। वहीं, सफीपुर कस्बे में दूसरे शहरों से वापस लौटे 26 लोगों की स्वास्थ्य टीम ने जांच की। इसमें दिल्ली से लौटे पांच लोग शामिल हैं। इन सभी को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed