फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   report in rape and photo viral case

छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप

Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
report in rape and photo viral case
सफीपुर। छात्रा ने दो युवकों पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने और दुष्कर्म कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा रविवार को मां के साथ एसपी दिनेश त्रिपाठी से मिलने पहुंची। छात्रा ने बताया कि तीन मार्च को वह कोचिंग पढ़ने गई थी। रास्ते में गांव के परिचित दो युवकों ने उसे रोका और कोल्डड्रिंक पीने का दबाव बनाया। कोल्डड्रिंक पीते ही बेहोश होने पर उसे खेत ले गए। उसके साथ दुष्कर्म कर फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची। भाई की हत्या के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा उससे दुष्कर्म किया। चार मई 2022 को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर दी। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त नहीं, हाथ पर लिखा कुलदीप
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तीसरे दिन भी शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के दाहिने हाथ पर कुलदीप लिखा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed