फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   report in black marckting

खाद्यान्न की कालाबाजारी में कोटेदार सहित दो पर रिपोर्ट

Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
report in black marckting
हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा में राशन की कालाबाजारी के मामले में कोटेदार और उसके सहयोगी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्ति विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

गुलरिहा गांव के गोविंद राम के पास राशन का कोटा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ने वितरण के लिए आया राशन रायबरेली के व्यक्ति को बेच दिया है। सोमवार देर शाम एक लोडर में 17 बोरी गेहूं और 17 बोरी चावल लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर गुलरिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने लोडर को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

सूचना पर पूर्ति निरीक्षक अमित यादव पहुंचे और बोरियों की गिनती कराने के बाद राशन को लोटना के कोटेदार गुलाम वारिश के सुपुर्द किया। मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद को दी गई। जिसके बाद डीएम के पास रिपोर्ट रखी गई। डीएम के निर्देश पर कोटेदार गोविंद राम और खीरो रायबरेली निवासी रामशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मौरावां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम मालिक ने सरकारी बोरियों की खरीद की पर्ची दिखाई
बांगरमऊ। पशु आहार निर्माण कंपनी में गेहूं से भरी सरकारी बोरियों के मामले में गोदाम मालिक ने बाजार से खरीदने की बात कहकर रसीद दिखाई है।
नगर के स्टेशन मार्ग के सामने शांती कैटल फीड कंपनी का सोमवार को एसडीएम अंकित शुक्ला ने निरीक्षण किया था। गोदाम में रखी गेहूं भरी सरकारी बोरियां सिली मिली थीं। एसडीएम ने गेहूं भरी सरकारी बोरियों की जांच के निर्देश देकर पशु आहार में डाले जाने वाली सामग्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। एसडीएम ने बताया कि पशु आहार गोदाम के मालिक ने बाजार से खरीदी हुई बोरियों की पर्ची दी है। इसकी जांच की जा रही है। (संवाद)

राशन उठान धीमी, जांच के लिए पहुंचे डीएसओ
सोनिक। एफसीआई गोदाम में राशन उठान की धीमी रफ्तार की जानकारी पर डीएसओ रामेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने एफसीआई गोदाम प्रभारी से बात की। निर्देश दिए कि उठान की रफ्तार बढ़ाएं। द्वितीय चरण का वितरण जल्द शुरू कराना है। इससे पहले सभी कोटेदारों के यहां राशन पहुंचाना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed