फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   report against 250 people

सपा प्रत्याशी समेत 250 पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
report against 250 people
असोहा। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सपा प्रत्याशी और ब्लाक प्रमुख सहित 250 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वॉड मजिस्ट्रेट संत प्रकाश तिवारी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि रविवार को वह टीम के साथ पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर भवलिया तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
तभी सपा प्रत्याशी उदयराज यादव, ब्लाक प्रमुख असोहा बीतेंद्र यादव और जिला पंचायत सदस्य डॉ. शकील लगभग 250 समर्थकों के साथ गाड़ियों से बिना अनुमति काफिला लेकर निकले। काफिले में नारेबाजी भी हो रही थी। जिस पर भीड़ व गाड़ियों की वीडियोग्राफी कराई गई। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई
उन्नाव। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मनोज कुमार ने सोमवार को होमगार्ड्स को चुनाव ड्यूटी के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कहा कि सभी कर्मियों का विधानसभा चुनाव ड्यूटी में उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed