फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Recommendation to cancel the license of five compost centers

Unnao News: पांच खाद केंद्रों का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

Tue, 19 Aug 2025 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 19 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to cancel the license of five compost centers
उन्नाव। डीएम द्वारा गठित की गई तीन सदस्यीय टीम ने खाद दुकानों के साथ साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक बिक्री रजिस्टर अपडेट न मिलने पर पांच खाद केंद्रों का लाइसेंस निरस्त करने व पीसीएफ सुमेरपुर के प्रभारी के निलंबन की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एसडीएम व सहकारिता के अधिकारियों के साथ खाद दुकानों का निरीक्षण किया गया। प्रत्येक तहसील के अधिक बिक्री करने वाले विक्रेताओं की जांच की गई। जांच में विक्रेता का स्टॉक व वितरण रजिस्टर, कैश मेमो के साथ किसानों के बयान लिए गए। जांच में अनियमितता पाए जाने के कारण प्रभारी पीसीएफ़ सुमेरपुर व साधन सहकारी समिति अकबरपुर के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति सुमेरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। साधन सहकारी समिति राजेपुर बांगरमऊ व माढ़ापर के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। गोल्डी खाद भंडार बिछिया, पूजा ट्रेडर्स बांगरमऊ, राम खाद भंडार हिलौली, न्यू सोनू कृषि सेवा केंद्र बांगरमऊ व किसान सेवा केंद्र गंजमुरादाबाद का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed