{"_id":"d079dc9543dace589be1380a6c1931a4","slug":"recognition-without-action-on-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता विद्यालयों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता विद्यालयों पर करें कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नए सत्र की शुरुआत होने के साथ ही जिले में संचालित बिना मान्यता विद्यालयों पर भी बीएसए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीईओ को निर्देश दिए हैं कि बिना मान्यता संचालित विद्यालय प्रबंधकों पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
नए सत्र में डीएम की अध्यक्षता में पहली बैठक सत्रह अप्रैल को होनी है। इसमें शिक्षा विभाग में पिछले सत्र की कार्रवाई को लेकर चर्चा की जाएगी। पिछले वर्ष बीएसए की सख्ती के चलते जिले के सोलह विकास खंडों में बिछिया, पुरवा व हिलौली के बीईओ ने कुछ बिना मान्यता विद्यालयों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी।
इसमें बिछिया व पुरवा के बीईओ ने तो मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि हिलौली ने केवल बिना मान्यता विद्यालयों की थाने में सूची दी थी। इसके अलावा अन्य विकासखंडों में बिना मान्यता विद्यालयों पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना विद्यालयों पर सत्र के प्रारंभ से ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीएम की बैठक में भी यह सूचनाएं मांगी गई हैं। बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अमान्य विद्यालयों के संचालन की क्या स्थिति और पिछले सत्र में क्या कार्रवाई की गई इसकी रिपोर्ट लाने के लिए कहा गया है।