फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Received 5600 MT of manure in two days

दो दिन में 5600 एमटी खाद मिली

Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Received 5600 MT of manure in two days
उन्नाव। यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। दो दिन में जिले को 5600 एमटी खाद मिल गई है। इसे साधन सहकारी समितियों को आवंटित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं में इस समय किसान यूरिया का छिड़काव करते हैं। हालांकि कई दिन से यूरिया की कमी होने से किसान परेशान थे। उनकी परेशानी को दूर करने के लिए कृभको यूरिया की तीन हजार एमटी की रैक 4 जनवरी को आई थी।
विज्ञापन

वहीं 5 जनवरी को इफको यूरिया की 2600 एमटी की नई रैक और मिल गई है। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि अब जिले में 5600 एमटी यूरिया की उपलब्धता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी उर्वरक ब्रिकी केंद्रों को भेजी जा रही है। किसान जोत बही व खतौनी में अंकित निर्धारित दर 266.50 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। बिक्री केंद्रों में इफको नैनो यूरिया भी उपलब्ध है।

नैनो यूरिया की एक शीशी 500 मिली की है। इसकी दर 240 रुपये प्रति शीशी है। नैनो यूरिया के इस्तेमाल से वायु प्रदूषण व जल प्रदूषण में सुधार होता है। इसके उपयोग से फसल की पैदावार में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed