फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   RBI blow delivered, holders Desperate

आरबीआई ने दिया झटका, खाताधारक मायूस

Wed, 07 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 07 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
RBI blow delivered, holders Desperate
बड़ा चौराहा स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में चार हजार का भुगतान पाने को भी जद्दोजहद करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरबीआई ने बुधवार को भी जिले की चेस्ट बैंक को खूब छकाया। करेंसी की कमी से वेतनभोगी, पेंशनर्स के साथ आम लोगों को भुगतान के लिए खासा जद्दोजहद करनी पड़ी। कैश की किल्लत से जूझ रही चेस्ट बैंक एसबीआई चार हजार के भुगतान तक ही सीमित रही। भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए टोकन जारी कर भुगतान किया गया। वहीं पीएनबी ने दस हजार का भुगतान कर लोगों को राहत जरूर दी। लगातार कैश की समस्या अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। गुस्साई महिलाओं ने ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में ताला तक जड़ दिया।
विज्ञापन



ठिठुरन भरी ठंड के बीच लोग सुबह से ही बैंकों की कतार में लग गए थे। ठंड की मार झेलते हुए घंटों बाद बैंक में इंट्री मिली तो अधिकतर लोगों को हताशा ही हाथ लगी। बुधवार को भी आरबीआई की ओर से जिले को करेंसी उपलब्ध न कराने से बैंकों का हाल बेहाल रहा। कैश की किल्लत से खाताधारकों को दिक्कत हुई वही बैंक मैनेजर भी करेंसी न आने से परेशान रहे। लोगों का गुस्सा अब उबाल मारने लगा हैं। दोपहर तक करेंसी आने की उम्मीद दम तोड़ती गई। जिले की 60 बैंकों की मानीटरिंग करने वाली एसबीआई मुख्य शाखा की तिजोरी भी अब जवाब दे रही है। जिसका नतीजा रहा कि बुधवार को कैश काउंटर से चार हजार से ज्यादा का भुगतान किसी को नहीं किया गया। इससे बैंक कर्मियोें व खाताधारकों में मुहाचाहीं के हालात भी बने। लोगों का गुस्सा देख प्रबंधक दीपेंद्र यादव ने समझाने के साथ ही टोकन सिस्टम लागू किया। तब कहीं जाकर परिसर की मारामारी थमी। कैश की कमी से सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आफ इंडिया, कार्पोेरेशन बैंक में खाताधारकों ने शोर शराबा कर विरोध जताया। बैंकों की कतार में लगे पेंशनर्स व वेतन भोगियों को सातवें दिन भी पर्याप्त भुगतान नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन


बैंक में महिलाओं ने जड़ दिया ताला
ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त पाटन में बुधवार की सुबह से ही दर्जनों महिलाएं कैश निकालने के लिए कतार में लग चुकी थी। दस बजे बैंक का ताला खुला तो बैंक मैनेजर ने कैश न होने के चलते पांच सौ व हजार रुपये के भुगतान की बात कही। मैनेजर के इतना कहते ही महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और चैनल बंद कर ताला जड़ दिया। इससे अफरातफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर लगभग 11:30 बजे काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed