फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   raunak in idgah

ईदगाहों में दिखी रौनक, उल्हलास से मनाई गई ईद

Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
raunak in idgah
बड़ी ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मंगलवार को ईद पर हर तरफ खुशियां नजर आईं। मस्जिदों में अमन चैन की दुआ की गई और घरों में मेहमाननवाजी का दौर चला। सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों को ईदी देकर नेक राह पर चलने की सीख दी गई।
विज्ञापन

मोतीनगर स्थित मदीना मस्जिद में मंगलवार सुबह पांच बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद अताउल्लाह, जामा मस्जिद, किला, छोटी ईदगाह, सिंगोसी सहित सभी मस्जिदों में नमाज हुई। महिलाओं ने घरों में नमाज पढ़ी और नबी का सजदा दिया। बड़ी ईदगाह में शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिसबाही ने नमाज अदा कराई और नबी के बनाए उसूलों पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण थमने पर ईद पर दो साल बाद घरों में माहौल खासा खुशनुमा रहा। बच्चों ने भी जमकर त्योहार का लुत्फ उठाया। लोगों ने मेहमानों का दिल खोलकर इस्तकबाल किया। विभिन्न तरह के पकवान और सेवईं परोसीं। मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में सुबह से ही ईद की खासी रौनक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी ईदगाह पर लहराया तिरंगा
बड़ी ईदगाह के मुख्य द्वार पर तिरंगा भी लहराया गया। डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी को ईद की बधाई दी। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
ईदी पाकर चहके बच्चे
बच्चों को ईदी मिली तो उसका पूरा आनंद लिया। निराला उद्यान में बच्चों की काफी भीड़ रही। झूलों का आनंद लिया। आइसक्रीम और चाट खाई।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा पर्व का उल्लास
पुरवा में नगर स्थित ईदगाह सहित 14 स्थानों पर नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। अचलगंज क्षेत्र के हड़हा में साहब खेड़ा रोड स्थित ईदगाह मैदान में हाफिज रफाकत हुसैन ने नमाज अदा करवाई। गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। वहीं क्षेत्र के सुपासी, रानीपुर आटा, पचोड्डा व कस्बे में ईद की नमाज पढ़ी गई।
बांगरमऊ ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज हुई। बड़ी ईदगाह में काजी शहर जियाउल आफरीन ने नमाज पढ़ाई। बाकर मियां की दरगाह, पुरबिया टोला की मस्जिद, आलिम शाह की मस्जिद, मुकरियाना की मस्जिद व नसीमगंज की मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। ग्राम मऊ, सुरसेनी, आसत मोहिद्दीनपुर, भठियापुर, अतर धनी, कांटा गुलजारपुर, मदार नगर, नेवल, फतेहपुर खालसा, जोगी कोट, बहलोलपुर व सुल्तानपुर में भी हर्षोल्लास से ईद मनाई गई। हसनगंज में कस्बा मोहान की ईदगाह पर सभासद राजू यादव, राघवेंद्र सिंह, हरमोहन सिंह, पूर्व चेयरमैन समरजीत यादव ने ईद की बधाई दी। ईदगाह पर मोहान चेयरमैन हयात रसूल, हाजी जुबेर ने शर्बत, कोल्डड्रिंक वितरित कराया। कस्बा न्योतनी में चेयरमैन मनीष राठौर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने ईदगाह में नमाज के बाद गले मिलकर बधाई दी। एसडीएम रामदत्त राम, सीओ राजकुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
ईओ नहीं आए ईदगाह, बोले - छुट्टी पर
मोहान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी को एसडीएम रामदत्त राम ने फोन मिलाकर ईदगाह पर बुलाया तो ईओ ने छुट्टी पर होने की बात कही। बताया कि उन्होंने चेयरमैन से छुट्टी ली है। एसडीएम ने इसे लापरवाही बताया और कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों और शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने नमाजियों को किया सम्मानित
बीघापुर। नगर पंचायत बीघापुर स्थित ईदगाह में शाही मस्जिद के इमाम अब्दुल गनी ने नमाज अदा कराई। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण ने नमाजियों को सम्मानित किया। (संवाद)

पेश इमाम ने की गिले शिकवे भूलने की अपील
ईदगाह में पेश इमाम अब्दुल्ला ने गिले शिकवे मिटाकर मोहब्बत कायम करने की अपील की। कहा कि लोगों की मदद के लिए आगे आएं। कस्बे में ईदगाह व पीखी, उनवा, मुस्तफाबाद, जमालनगर में लोगों ने गले मिलकर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री आरएस कुशवाहा, शाहनवाज मौजूद रहे। नवाबगंज में बड़ी मस्जिद में नमाज अदा की गई।

बड़ी ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। संवाद

बड़ी ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed