फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rashan,card,public

सख्ती हुई तो गरीबों का हक डकारने वाले अपात्र लौटाने लगे राशन कार्ड

Sat, 14 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
rashan,card,public
जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड जमा करने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सख्ती के चलते 3084 अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। इनमें आयकर दाता, फ्लैट मालिक, शस्त्र लाइसेंस धारक और खेत जमीन मालिक आदि शामिल हैं।अपात्रों को 15 मई तक स्वेच्छा से राशनकार्ड सरेंडर करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सरकार ने कार्ड बनवा कर राशन वितरण कराया। इसका फायदा बहुत से अपात्रों ने भी उठा लिया। हाल ही में शासन ने इन अपात्रों को सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली से बाहर निकालने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। 15 मई तक अपात्रों को राशन कार्ड जमा करने को कहा गया है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज होने के साथ रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग कार्यालय में शुक्रवार को राशन कार्ड समर्पित करने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही। जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि गोपनीय जानकारी भी ली जा रही है। लोग अपात्रों के बारे में विभाग को जानकारी दे रहे हैं। जिस पर टीम घर जाकर उनसे राशन कार्ड जब्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र राशनकार्ड
सफीपुर 250
बांगरमऊ 550
हसनगंज 205
बीघापुर 307
पुरवा 226
सदर 481
शहर 1000
गंगाघाट 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed