{"_id":"5dee964b8ebc3e87927960f1","slug":"rape-victim-s-sister-s-condition-worsens-unnao-news-knp531175445","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की बहन की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की बहन की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की छोटी बहन की रविवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। सीने मेें तेज दर्द के साथ घबराहट होने पर परिजनों के साथ सुरक्षा में लगी पुलिस के हाथ पैर फूल गए। बीघापुर एसओ जीप से बहन को पाटन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां किसी डॉक्टर के न मिलने पर बीघापुर लाए और यहां से एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सुबह उसकी हालत में सुधार हुआ है।
बीमार हुई बहन के अनुसार शाम 7 बजे पहले उसके पेट मेें दर्द शुरू हुआ। इसके बाद सीने और गले में दर्द शुरू होने के साथ घबराहट होने लगी। अचानक सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में लगे प्रभारी निरीक्षक बीघापुर जावेद अख्तर ने महिला आरक्षियों की मदद से उसे पुलिस जीप में बैठाया और सीएचसी पाटन ले गये। यहां किसी डॉक्टर के न मिलने पर फिर उसको जीप में बैठाकर पीएचसी बीघापुर लाए। यहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर करते हुए एंबुलेंस उपलब्ध कराई, जिस पर रात 1:15 बजे उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। सोमवार सुबह पीड़िता का इलाज कर रहे डा. ब्रजकुमार ने बताया कि सर्दी की वजह से यह समस्या आई है। इलाज मिलने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। डॉक्टर ने शुगर की जांच कराने की बात कही। उसने दो दिन बांद जांच कराने की बात कह घर जाने की इच्छा जताई। हालत में सुधार देख शाम 6 बजे करीब उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
सुमेरपुर के डॉक्टर का फोन रिसीव नहीं हुआ
देर रात युवती की हालत अधिक बिगड़ने पर एसओ बीघापुर जावेद अख्तर ने सबसे पहले पीएचसी सुमेरपुर के डॉक्टर को फोन मिलाया। फोन न उठने पर सीएचसी पाटन ले गए। यहां भी डॉक्टर व अन्य स्टॉफ नदारद मिला।
विज्ञापन
भाभी व उसकी बहन को गांव छोड़ने गई पुलिस की जीप
जिला अस्पताल मेें बीमार युवती को देखने गए परिजनों ने सोमवार दोपहर हालत में सुधार होने पर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से गांव जाने के लिए वाहन का इंतजाम कराने की बात कही। पुलिस कर्मियों की अनसुनी पर बीमार युवती पुलिस पर बिफर गई, जिस पर मामले की जानकारी सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र को दी गई। कोतवाल तुरंत अस्पताल पहुंचे और पुलिस वाहन से बीमार युवती की भाभी व भाभी की बहन को उनके गांव भेजा।
सदर विधायक पर भड़की
जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की छोटी बहन की हालत बिगड़ने की सूचना पर सोमवार दोपहर सदर विधायक पंकज गुप्ता उससे मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। अभी वह युवती से उसका हालचाल ले ही रहे थे कि अचानक युवती के पास उसके पिता का फोन आया। पिता ने बहन की कब्र पर प्रशासन द्वारा पक्का चबूतरा बनाए जाने की जानकारी दी। इस पर वह भड़क गई और विधायक को खरी-खोटी सुना बेड से उतरकर घर जाने के लिए अस्पताल से बाहर आ गई। उसने मांगे पूरी न होने तक पक्का चबूतरा न बनाने की बात कही। विधायक ने निर्माण रोक दिए जाने की जानकारी दी, लेकिन फिर भी उसका गुस्सा कम नहीं हुआ। परिजनों ने उसे समझाकर फिर से बेड तक पहुंचाया।