फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rape

तीसरी बार पोस्टमार्टम कराने के लिए हाईकोर्ट में दी अर्जी

Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
rape
उन्नाव। सपा के पूर्व राज्यमंत्री के आश्रम में हत्या के बाद गड्ढे में दबाई गई 22 वर्षीय युवती की मां ने अब तीसरी बार पोस्टमार्टम कराने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी है। दो बार हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में अंतर होने पर उन्होंने ऐसा किया है। उनका आरोप है कि हत्या से पहले बेटी से दुष्कर्म किया गया लेकिन पुलिस के दबाव में दुष्कर्म को दबा दिया गया।
विज्ञापन

सपा के पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत फतेह बहादुर का बेटा रजोल सिंह आठ दिसंबर को शहर के एक मोहल्ला की 22 वर्षीय युवती को पिता के आश्रम ले गया था। वहां दोस्त सूरज सिंह के साथ मिलकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। उसने शव को आश्रम परिसर में ही गड्ढे में दबा दिया था। 10 फरवरी को दोस्त सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया। युवती की मां ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए डीएम को पत्र देकर दोबारा लखनऊ के फोरेंसिक डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शव का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर होने पर जमकर हंगामा हुआ। मशक्कत के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया था। अब मृतका की मां ने हाईकोर्ट में एक अर्जी दी है। उन्होंने मांग की है कि हत्या से पहले बेटी से दुष्कर्म किया गया था। पुलिस के दबाव में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदल दी गई। उसने तीसरी बार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां ने डीएम को पत्र भेजकर मांग किया है कि जेल में बंद आरोपी रजोल को मोबाइल की सुविधा मिल रही है। वह जेल से ही गवाहों को धमका रहा है। उसने आरोपी को राज्य की दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।

उन्नाव। मतदान के दौरान बुधवार शाम सदर कोतवाली के करोवन स्थित पोलिंग बूथ के पास सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड़कर कोतवाली में बैठा दिया था। फायरिंग करने वाले भाग निकले थे। देर रात कोतवाली पहुंचे सदर विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी दिखाई। कहा कि फायरिंग करने वालों को अभयदान देकर पुलिस क्या दिखाना चाह रही है। उन्होंने एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। जिस पर रात लगभग 10.30 बजे दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया। फायरिंग की बात से पुलिस ने इनकार किया है।
(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed