फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rape

गूंगी बालिका सहित तीन से रेप, तीन से छेड़छाड़

Fri, 21 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 21 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
rape

उन्नाव। जिले में 24 घंटे के अंदर गूंगी बालिका सहित तीन रेप की शिकार

विज्ञापन
र्हुइं। जबकि तीन किशोरियों से छेड़खानी की गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी गूंगी नौ वर्षीय बालिका बुधवार शाम कूड़ा फेंकने गई थी। काफी देरतक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद खेत में वह खून से लथपथ मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया।

इसी तरह अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम को जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। लौटते समय युवक ने किशोरी को दबोच लिया और मुंह दबाकर जंगल में खींच ले गया। युवक ने मौत का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को शौच जाते समय गांव निवासी युवक दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। इसी तरह सदर कोतवाली में एक युवक ने पड़ोसी किशोरी को दबोच लिया। रेप में असफल होने पर उसके कपड़े फाड़ डाले, जबकि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। इसी तरह हसनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम शौच के लिए जा रही युवती को गांव का युवक खींच लिया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। इन तीनों प्रकरण में पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed