फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rape

छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म

Mon, 02 Mar 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 02 Mar 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
rape

औरास (उन्नाव)। भागवत कथा सुनकर लौट रही छात्रा को अगवा कर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा बेहोश हो गई तो उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया। देर रात तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन


 वह गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली। परिजन उसको स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में भागवत कथा चल रही है। शनिवार की शाम कक्षा सात की तेरह वर्षीय किशोरी कथा सुनने गई थी। लौटते समय पड़ोस का विवाहित युवक उसको अगवाकर पास के खेत में ले गया और धमकाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी बेहोश हो गई तो खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खेत से किशोरी की कराहने की आवाज सुनाई दी। परिजन पहुंचे तो देखा वह नग्न हालत में पड़ी थी। घटना की जानकारी औरास पुलिस को सूचना दी गई।


मौके पर एसआई नन्हेलाल पहुंचे और किशोरी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन खून की कमी और गंभीर हालत देख उसको कानपुर रेफर कर दिया। औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed