{"_id":"6249ed612b5be12c4377e918","slug":"ramjaan-roja-unnao-news-knp6891657144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान का महीना शुरू, मुस्लिम समाज के लोगों ने रखा रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान का महीना शुरू, मुस्लिम समाज के लोगों ने रखा रोजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रविवार से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया। पहले दिन रोजेदारों में उत्साह दिखा। उन्होंने मस्जिदों में इबादत की।
रोजेदारों ने सुबह सहर करने के बाद मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। फिर कुरान की तिलावत की।
दोपहर में तेज धूप के बावजूद मस्जिदों में भीड़ रही। शाम से ही घरों में महिलाओं ने इफ्तार का इंतजाम किया। दो वर्ष बाद पुरुष रोजेदारों के लिए मस्जिद में इफ्तार की सामग्री भेजी गई। शाम को इफ्तार कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया गया। सफीपुर कस्बे के मोहल्ला सय्यदवाड़ा के पेश इमाम मौलाना राजीउल जाफर ने बताया कि रमजान माह में इबादत का विशेष महत्व है। इस बार मस्जिदें रोशन हैं और रोजेदारों में काफी उत्साह है।