फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ramadan in lockdown, police increased vigilance

लॉकडाउन में रमजान, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Sun, 26 Apr 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ramadan in lockdown, police increased vigilance
बिना मॉस्क रेड जोन में घुसने की कोशिश कर रहे बाइक सवार को लौटाते सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लॉकडाउन के बीच रमजान शुरू होने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रेडजोन में तैनात पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोपहर बाद तक कई चक्रों में गश्त कर घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को अंदर रहने की हिदायत दी। बैरियर और बैरिकेडिंग स्थलों पर सख्ती और बढ़ा दी गई। आवश्यक कार्य से जाने वालों को ही जांच के बाद निकाला गया। बेवजह सड़क पर घूमने पर पुलिस ने 28 वाहनों का चालान कर 2100 रुपये शमन शुल्क भी वसूला। एक बाइक को दही चौकी पुलिस ने सीज भी किया।
विज्ञापन

जिले में अभी तक एक ही संक्रमित मिला है। इस संख्या में कोई इजाफा न हो इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का सर्वाधिक फोकस लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का है। शहर के रेड जोन में आने वाले 8 वार्डों की 30-35 हजार की आबादी में गश्त कर शनिवार को पुलिस ने घरों में रहने की अपील की। रमजान के पाक माह में लोगों से घरों में रहकर इबादत करने के जिए जागरूक किया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व सदर कोतवाल ने शहर के मोहल्ला तालिब सरांय, कंजी, बुधवारी, छिपियाना चौराहा, बुधवारी समेत रेड जोन के मोहल्लों में गश्त की। इस दौरान जो भी घरों से बाहर मिला उसे डपट कर घरों में किया गया। 3 मई तक रमजान के दौरान किसी को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। बेवजह घर से बाहर निकलने और भीड़ जुटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एसपी विक्रांतवीर ने कानपुर, लखनऊ और रायबरेली सीमा से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस को बैरिकेडिंग व बैरियर पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि तक किसी तरह का धार्मिक आयोजन नहीं होगा। उन्होंने रोजा-इफ्तार पार्टी के आयोजन पर भी पूरी तरह से रोक लगाई है। जिले के सभी सीओ और एसओ को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी रोजा-इफ्तार पार्टी का आयोजन हो तो तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने रमजान में किसी भी मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज न पढ़ने की लोगों से अपील की।

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि सोशल मीडिया पर धर्म संप्रदाय को ठेस पहुंचाने जैसे पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है। बताया कि सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी एसओ और पीआरवी को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी सूचना को नजरअंदाज न करें। तत्काल मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर कड़ी कार्रवाई करें। एसपी ने बताया कि रोजेदारों को उनकी जरूरत की हर सामग्री घर पर ही मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान किसी को भी धैर्य खोने की जरूरत नहीं है। बताया कि कोई भी दुकानदार कालाबाजारी करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed