{"_id":"0cf5a8fdf83339d2f98ac07a15931b61","slug":"rama-asked-for-exile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम के लिए वनवास मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम के लिए वनवास मांगा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान साकेत धाम में रामलीला महोत्सव में राम वन गमन व जयंत शरणागत की लीला हुई। कृष्ण लीला में मीरा चरित्र व कालिका मर्दन और वहीं वकीलों वाली रामलीला में सूपनखा नासिका भंग, सीता हरण का मंचन किया गया।
शनिवार रात साकेत धाम में वृंदावन के कलाकारों ने राम वन गमन का मंचन किया।
राजा दशरथ अयोध्या की राजगद्दी राम को देने की तैयारी कर रहे थे। यह बात रानी कैकेई को नागवार गुजरी और मंथरा के भड़काने पर कैकेई कोपभवन में चली गई। राजा दशरथ मनाने पहुंचे तो कैकई ने पुराने वचन की याद दिलाते हुए पुत्र भरत को राजगद्दी व राम को चौदह वर्ष के लिए वनवास मांगा।
जब राम वन जाने लगे तो लक्ष्मण व सीता भी चल दिए। यह देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। शनिवार सुबह कृष्ण लीला में कलाकारों ने मीरा चरित्र और कालिया मर्दन लीला का मंचन किया। वहीं अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में सीता हरण लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
आवास विकास स्थित वृन्दावन गार्डेन में रामलीला के पहले दिन ध्वजा रोवण व गणेश पूजन किया गया।
भगवंत नगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम रामपुर में चंद्रिका देवी मंदिर प्रांगण व पतारी गांव स्थित आनंदी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित रामलीला में रावण वध किया गया।