फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rainy day

बारिश से हुआ जलभराव

Thu, 14 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 14 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
rainy day

उन्नाव। झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में पानी भरा होने से आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं, जिन किसानों के गेहूं अभी तक कटे नहीं हैं और बोझ के रूप में खेतों में पडे़ हुए हैं उन्हें अब सुखाने की कसरत किसानों को करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को भी कई जगहों पर हल्की तो कहीं पर ठीकठाक बारिश हुई थी। बुधवार सुबह तो आसमान साफ रहा लेकिन जैसे ही आठ बजे वैसे ही आसमान में बादल आने लगे। कुछ ही देर में पूरा आसमान बादलों से ढक गया। इसी बीच तेज हवाएं चलने लगी और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक बारिश आ जाने से लोग भी बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


एक घंटे की तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। सदर चौकी, कोतवाली, छोटे चौराहे, बड़े चौराहे पर भी पानी भरा रहा। इसके अलावा पूरननगर, मौहारीबाग, बन्धूहार, आदर्शनगर, गांधीनगर समेत अधिकांश मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जो भी जरुरी काम से निकले तो वह लोग दो जोड़ी कपड़े लेकर गंतव्यस्थलों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन किसानों की समस्या बढ़ गई है जो अभी तक अपनी फसल नहीं काट सके हैं। खेतों में पड़े गेहूं के बोझ पूरी तरह से भीग चुके हैं। अब इनकी थ्रेशरिंग तभी हो पाएगी जो इन्हें दुबारा खोलकर सुखाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed