{"_id":"5dc8627e8ebc3e5b0c357028","slug":"railway-track-repaired-by-taking-block-for-three-hours-unnao-news-knp525028542","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे ब्लॉक लेकर कराई रेलवे ट्रैक की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे ब्लॉक लेकर कराई रेलवे ट्रैक की मरम्मत
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग के अजगैन स्टेशन की अपलाइन पर ट्रैक की मरम्मत कराई गई। इस दौरान ट्रैक पर तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया। अप लाइन से गुजरने वाली एक एलकेएम और वरुणा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं राप्ती सागर एक्सप्रेस को अजगैन रेलवे स्टेशन पर रोका गया। एलकेएम निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रैकों की रफ्तार बढ़ाने के लिए लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर लगातार काम चल रहा है।
रविवार सुबह 11:45 से दोपहर 2:55 बजे तक का ब्लॉक लिया गया। काम करने में कोई दिक्कत न आए इसलिए अप लाइन पर गुजरने वाली एलकेएम 64205 व 4227 वरुणा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं लखनऊ से कानपुर जा रही राप्ती सागर एक्सप्रेस को अजगैन स्टेशन पर रोका गया। करीब पंद्रह मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। ट्रैक का काम पूरा होने के बाद उसे रवाना किया गया। वहीं एलकेएम निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन ने बताया कि अजगैन स्टेशन पर तीन घंटे का ब्लॉक लेकर ट्रैकों की मरम्मतीकरण का काम किया जाना था। इसलिए सुबह ही लखनऊ से दोनों ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया।