फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   railway track

खतरे में यात्रियों की जान, रेल विभाग अंजान

Sat, 05 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 05 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
railway track

रेलवे के अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही से उन्नाव जंक्शन पर कभी भी बड़ी घटना की वजह बन सकती है। यहां प्लेटफॉर्म के किनारे बने ट्रैक पर कई स्थानों में ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप गायब हैं और कई स्थानों पर यह खुलकर गिर चुकी हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन रेल के नुकसान के साथ-साथ यात्रियों की जान पर भी बन सकती है। लेकिन, इस ओर विभाग के अधिकारियों का ध्यान ही नहीं जा रहा है जबकि विभाग के गैंगमैन बराबर यहां की पेट्रोलिंग करते रहते हैं।

विज्ञापन

जंक्शन पर रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही ने सारी हदें पार कर दी हैं। हालात यह है कि स्टेशन पर ही पटरियों को कसने वाली पेंड्रोल क्लिप कई स्थानों पर गायब हो चुकी हैं। जबकि दर्जनों की संख्या में यह क्लिपें पटरी से खुलकर बाहर पड़ी हुई हैं। मौजूदा समय में स्टेशन के सबसे व्यस्ततम प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक स्थान ऐसा है जहां पर 12 पेंड्रोल क्लिपों में से आठ गायब हैं और यहां से जब ट्रेन गुजरती है तो पटरियों में कंपन होने लगता है। इससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। हालांकि रेलवे विभाग में पटरियों की जांच करने को लगातार गैंगमैनों की ड्यूटी लगाई जाती है। उन्नाव होकर रोजाना करीब दौ सैकड़ा से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें रोजाना शताब्दी, राप्तीसागर, लोकमान्य तिलक, पुष्पक, ऊंचाहार सहित दर्जनों एक्सप्रेस, सुपरफास्ट व मेल ट्रेनें गुजर रही हैं।
विज्ञापन


दो-चार क्लिप निकलना आम बात- पीडब्ल्यूआई
विभाग में रेल पथ निरीक्षक के पद पर तैनात मंजीत सिंह एक ही स्थान पर आधा दर्जन से अधिक पेंड्रोल क्लिप के न होने को आम मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो-चार पेंड्रोल क्लिप हटने से कोई परेशानी नहीं होती है। इसीलिए पेंड्रोल क्लिप के हटने को अधिक गंभीरता से नहीं लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed