फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Quiz competition was topped St. Jyuds Inter College

प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सेंट ज्यूड्स इंटर कालेज रहा अव्वल

Sun, 13 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Quiz competition was topped St. Jyuds Inter College
सवाल पूछते संयोजक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

उन्नाव। रविवार को भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लिखित परीक्षा में जनपद के 28 विद्यालयों के लगभग 2300 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 15 तथा सीनियर वर्ग के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान पर दोनों वर्गों में सेंट ज्यूड्स इंटर कालेज, जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर बाल विद्या मंदिर और तीसरे स्थान पर प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विद्यालय के बच्चे रहे। सीनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर एबी नगर तथा तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर पूरन नगर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. ऋषि चैतन्य, विशिष्ट अतिथि रामशंकर त्रिपाठी व ओमशंकर त्रिपाठी रहे। संस्था ने चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा के लिये डा. एके शुक्ला, सुनील यादव, डा. टीसी भारती, शांतिस्वरूप पिपलानी को शाल व प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन सुभाष चोपड़ा ने किया। संयोजक विश्वास त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. एचडी भारद्वाज, डा. आभा माथुर, अजीतपाल सिंह, रघुनंदन जायसवाल, निर्मला जायसवाल व स्वामीनाथन द्विवेदी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed