फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Punched truck stuck in a pit, jammed for an hour

गड्ढे में फंसा मौरंग लदा ट्रक पंचर, एक घंटे लगा जाम

Tue, 12 May 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Punched truck stuck in a pit, jammed for an hour
उन्नाव-पुरवा मार्ग पर कटरा गांव के सामने गड्ढे में फंसा ट्रक लगा जाम। - फोटो : UNNAO
पुरवा(उन्नाव)। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर कटरा गांव के सामने सड़क पर बड़े गड्ढे होने से मौरंग लदा ट्रक उसी में फंस गया और उसका पहिया पंचर हो गया। इससे जाम लगने लगा। उसी समय शहर के जीआईसी मैदान से यात्रियों को लेकर चार रोडवेज बसें भी पहुंच गईं। इससे जाम लगने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर ट्रक किनारे कराया और जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

तौरा-मोहनलालगंज टू लेन मार्ग निर्माणाधीन है। इससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे मौरंग लेकर पुरवा की ओर जा रहे ट्रक का पहिया कटरा गांव के सामने बड़े गड्ढे में चला गया। इससे वह पंचर हो गया। पहिया पंचर होने से सड़क पर जाम लगने लगा। उसी दौरान श्रमिकों को पुरवा और हिलौली लेकर जा रहीं चार रोडवेज बसें भी उसी में फंस गईं। इससे जाम लगने लगा। सूचना पर कोतवाल केएन पांडेय मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगाकर ट्रक को किनारे हटवाया और जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यात्री धूप में परेशान रहे। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि 12 बसों से लोग आए हैं। जिन्हें तीनों ब्लॉकों के 12 केंद्रों पर रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed