फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Protest against derogatory comments on Prime Minister's mother

Unnao News: प्रधानमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 02 Sep 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Protest against derogatory comments on Prime Minister's mother
फोटो-4-कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदा​​धिकारी व अन्य। संवाद
उन्नाव। बिहार में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी से भाजपाइयों में रोष है। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाबूगंज स्थित सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास से पैदल मार्च करते कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इनके हाथों में कांग्रेस विरोधी नारे लिखीं तख्तियां थीं। पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव किस तरह से महिलाओं का सम्मान करते हैं, यह बात उनकी यात्रा से सामने आ गई। मंच से प्रधानमंत्री का नाम लेकर उनकी दिवंगत मां के नाम पर अपशब्द बोले गए।
विज्ञापन

कहा कि राजनीति में पार्टी एक दूसरे से मतभेद रखती है पर किसी महिला को गाली देने का अधिकार किसी को नहीं है। मांग की कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना दीक्षित, ममता द्विवेदी, अनीता द्विवेदी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांग्रेसियों ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया
प्रदर्शन किए जाने पर कांग्रेस नेता कृष्णपाल यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं आदि से ध्यान भटकाने के लिए किया गया नाटक बताया है। उन्होंने लिखा है कि देश की जनता देख रही है। समय आने पर सबक सिखाएगी। वहीं कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

फोटो-4-कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व अन्य। संवाद

फोटो-4-कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed