{"_id":"d530df4ff68c846d9940bcd5715057d3","slug":"protection-of-the-earth-safe-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी के संरक्षण से जीवन ही सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी के संरक्षण से जीवन ही सुरक्षित
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 23 Apr 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विश्व पृथ्वी दिवस पर कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने सामूहिक गान किया, पौधे रोपे। प्रतियोगिता भी कराई गईं। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी के संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित है।
आहूजा इंटरनेशनल विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पोशाक व नृत्य प्रतियोगिता में काव्या, चित्रांशी, अपूर्वा, उमंग, अर्जुन व अनन्या आदि की प्रस्तुति सराही गई। छात्र-छात्राओं ने चार्ट पेपर के माध्यम से पृथ्वी के विभिन्न रूपों को दर्शाया। यहां प्रधानाचार्या अंजली बाजपेई ने कहा कि धरती हमारी माता के समान है।
इसको हरा भरा रखना, इसकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमें पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही हरे पेड़ों को भी काटना हानिकारक है। जब पेड़ ही नहीं होंगे तो मौसम के साथ खुलेआम खिलवाड़ होगा। इसका नुकसान हम लोगों को ही उठाना पड़ेगा। यहां बच्चों व विद्यालय की टीचरों ने संकल्प दिलाया गया कि वह प्रतिवर्ष दस पेड़ों को लगाएं ताकि हम सभी को हमेशा ताजी हवा मिल सके। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक आनंद आहूजा भी रहे।
विज्ञापन
इसी तरह नरेंद्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पूरन नगर में संचालित विद्या मंदिर शिशु सदन में विद्यालय में बच्चों ने पोस्टर बनाए और पौधरोपण किया। छात्र-छात्राओं में सारिका, ईशान, शगुन, अंजली, मेघा, चेत, दीपेंद्र, अभिषेक, पार्थ आदि छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रबंधक वेणुरंजन भदौरिया ने कहा कि यह पृथ्वी रत्नगर्भा है। इसके गर्भ से अनेक खनिज पदार्थ व रत्न निकलते हैं। पृथ्वी की सुरक्षा व देखभाल करनी चाहिए।
वहीं, आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम में विद्यालय में बच्चों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जूनियर वर्ग में वैष्णवी ने प्रथम, जाह्नवी ने द्वितीय तथा तनिष व पूर्णिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मुस्कान, दूसरा स्थान शिवानी व तीसरा स्थान प्राची व श्रेयांसी ने पाया। यहां प्रधानाचार्य अंजना भदौरिया और इको क्लब की इंचार्ज टीचर जया बाजपेई ने पर्यावरण प्रदूषण के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
इसी तरह चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में समाजसेवी संस्था द मैजिक फाउंडेशन के सदस्यों ने पृथ्वी विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। यहां बच्चों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने, पौधों को अधिक से अधिक लगाने के प्रति जागरूक किया। यहां सचिव नेहा शुक्ला, हर्षिता तथा शहजादी आदि मौजूद रहीं।