{"_id":"5fc7d84a8ebc3e9ba661d74b","slug":"problem-unnao-news-knp597635535","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन मोहल्लों की बिजली नौ घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन मोहल्लों की बिजली नौ घंटे गुल
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन स्थित जिला जज आवास के पास स्टेरिंग फेल होने से बिजली पोल से टकराया ट्रक।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। स्टेयरिंग फेल होने से तेज रफ्तार ट्रक बिजली का पोल तोड़ते हुए पलट गया। पोल व तार क्षतिग्रस्त होने से सिविल लाइंस, कचहरी सहित एक दर्जन मोहल्लों की बिजली नौ घंटे गुल रही। जेई ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार सुबह पांच बजे हरदोई से शहर की ओर आ रहा ट्रक जिला जज आवास के सामने अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। घटना में बिजली का पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए। तार टूटने से वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइंस, कचहरी, रामपुरी, बंदूहार, पूरन नगर सहित एक दर्जन भर मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बिजली न आने से जलापूर्ति भी ठप रही। लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
नौकरी पेशा लोगों के लिए समय पर पहुंचने में परेशारियों से जूझना पड़ा। सुबह आठ बजे एसडीओ राजकुमार व जेई निशांत यादव टीम के साथ पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाया। इसके बाद नया पोल व तार लगाने का काम शुरू हुआ। दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। जेई निशांत यादव ने बताया कि घटना में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के साथ ही एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। क्षतिपूर्ति के लिए ट्रक नंबर के आधार पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।