फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   problem

गंगा नदी पुल पर दो ट्रक खराब, हाईवे 8 घंटे जाम

Wed, 18 Nov 2020 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
problem
हाईवे जाम होने से शहर के भीतर से वाहन निकलने से लगा जाम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/शुक्लागंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ पुल पर मौरंग लदे दो ट्रक खराब होने से आठ घंटे भीषण जाम लगा रहा। एक ट्रक सुबह करीब 6 बजे खराब हुआ। इससे जाम लग गया। पुलिस उसे हटवाने की कवायद कर रही थी इसी दौरान करीब 8 बजे जाम में फंसा एक और ट्रक खराब हो गया। दोपहर बाद 2 बजे दोनों ट्रकों को हटवाया जा सका। इसके बाद शाम 4 बजे यातायात सामान्य हो पाया। हाईवे पर जाम होने से बैराज और उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर यातायात बढ़ने से उन्नाव शहर में भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा मौरंग लदा ट्रक बुधवार सुबह करीब 6 बजे जाजमऊ गंगा पुल पर उन्नाव जिले की सीमा में खराब हो गया। बीच रास्ते में ट्रक खराब होने से कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया। जाम की सूचना पर पहुंची गंगाघाट थाना और कानपुर पुलिस ने ट्रक को हटवाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन दोनों तरफ करीब पांच किमी लंबा जाम लगा होने से क्रेन नहीं पहुंच सकी। पुलिस ट्रक को हटवाने का प्रयास कर रही थी तभी करीब 8 बजे एक और ट्रक खराब हो गया।
विज्ञापन

इससे स्थिति और विकराल हो गई। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर यातायात संचालन में देरी देख पुलिस ने लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन से दोनों तरफ के यातायात का संचालन शुरू कराया। लगातार कई घंटे जाम लगा होने से यातायात का दबाव अधिक होने से इस लेन पर भी जाम लग गया। इससे कानपुर और उन्नाव की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसी दौरान पुलिस ने खराब हुए ट्रक की मौरंग को अनलोड कराया। काफी मशक्कत के बाद 2 बजे दोनों ट्रकों को गंगापुल से हटाया जा सका। इसके बाद शाम 4 बजे यातायात सामान्य हो पाया। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आठ घंटे से अधिक समय तक जाम लगा होने से वाहनों का आवागमन गंगा बैराज और उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर अधिक होने से जाम की स्थिति रही। कानपुर की ओर से आने व जाने वाले वाहन उन्नाव शहर व शुक्लागंज के अंदर से निकलने से यहां भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हाईवे जाम होने से शहर और शुक्लागंज में यातायात का दबाव अधिक हो गया इससे बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को दिनभर पसीना बहाना पड़ा।

गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि एक के बाद एक, दो ट्रक खराब होने से जाजमऊ गंगापुल पूरी तरह जाम होने से स्थिति बिगड़ गई थी। बताया कि दोपहर बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed