फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   PROBLEM

भूमि आवंटन में गड़बड़ी पर तहसील में धरने पर बैठे सपा जिला उपाध्यक्ष

Wed, 16 Sep 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
PROBLEM
तहसील परिसर में धरने पर ग्रामीणों के साथ बैठे सपा जिला उपाध्यक्ष। - फोटो : UNNAO
पुरवा। सरकारी भूमि आवंटन में अपात्रों का चयन करने का आरोप लगाते हुए सहरावां गांव निवासी सपा जिला उपाध्यक्ष सुनील रावत के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। कार्यवाहक तहसीलदार ने जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि दो सितंबर को गांव में प्रधान रामरती की अध्यक्षता में भूमि आवंटन की बैठक बुलाई गई थी। इसमें प्रधान ही नहीं पहुंची। बिना ग्रामीणों को सूचना दिए ही मात्र 10 मिनट में ही बैठक का कोरम पूरा कर लिया गया। आरोप लगाया कि बैठक में अपात्रों का चयन करके उनसे अवैध वसूली की गई। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि कोविड-19 का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति धरना देना गलत है। शिकायतीपत्र में दिए तथ्य की जांच के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय राजस्व टीम लगाई जाएगी। दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी। देर शाम कार्यवाहक तहसीलदार अखलाक हुसैन ने जिला उपाध्यक्ष सुनील रावत, इसरत अली, शुभम, सोनू रावत, राम किशन, कमल चौरसिया और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed