{"_id":"62127ec5177ee10ce06f0d3c","slug":"priyanka-gandhi-road-show-in-unnao-in-support-of-candidate-assured-justice-in-pooja-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में प्रियंका गांधी का रोड-शो: प्रत्याशी के समर्थन में झोंकी ताकत, पूजा हत्याकांड में न्याय का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में प्रियंका गांधी का रोड-शो: प्रत्याशी के समर्थन में झोंकी ताकत, पूजा हत्याकांड में न्याय का दिया भरोसा
Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
सार
प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव के डीएसएन कॉलेज रोड से टाइप टू कॉलोनी तक रोड-शो किया। पूजा हत्याकांड में पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा भी दिया। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Priyanka gandhi road show In Unnao
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव सदर से कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह के समर्थन में रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने डीएसएन कॉलेज रोड से टाइप टू कॉलोनी तक रोड-शो किया। लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने पूजा हत्याकांड में पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे प्रियंका गांधी वाड्र्र्र्र्रा का काफिला डीएसएन कॉलेज मार्ग पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा लगाते हुए रोड-शो का शुभारंभ किया। इस दौरान सदर कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह भी साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मृतका पूजा की मां व पिता से घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसी हद तक जाना पड़े, कांग्रेस जाएगी। परिवार ने कहा कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं चाहिए। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विश्वास नहीं है। प्रशासन इस केस को दबा नहीं सकता। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन