{"_id":"835ec36c7895773f6b3fe3f0b25d3898","slug":"press-conference-of-cabinet-minister-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान विरोधी है केंद्र सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान विरोधी है केंद्र सरकार’
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। प्रदेश के कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक की देश की सबसे बड़ी त्रासदी ओलावृष्टि व बारिश है। यह एक राष्ट्रीय दैवी आपदा है। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने किसानों के मुआवजे के लिए मांगी गई धनराशि से आधा पैसा भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने केंद्र से 700 करोड़ रुपये मांगे थे पर अभी तक मात्र 250 करोड़ रुपये ही मिल पाए हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 600 करोड़ रुपये मुआवजे के लिए देकर किसानों के आंसू पोंछने का प्रयास किया है। कबीना मंत्री गुरुवार को असोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत कांथा के मजरे महिपतखेड़ा में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
लौटते समय पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। वह किसानों के हित के लिए नहीं बल्कि बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सपा सरकार ने किसानों के दर्द को समझा और लगभग 600 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा किसानों में वितरित कराया।
विज्ञापन
अभी तक किसानों को फसल बीमा का लाभ न मिलने के सवाल पर कहा कि बुधवार को मीटिंग में उन्होंने डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। निर्देश दिए गए हैं कि 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले क्षेत्रों के किसानों को जल्द से जल्द बीमा फसल का 25 प्रतिशत भुगतान कराएं। लखनऊ से फतेहपुर वाया बक्सर राजमार्ग के अधूरा होने के सवाल पर कहा कि बक्सर से फतेहपुर के बीच प्रस्तावित फोरलेन का काम जल्द चालू होगा। यह सीधे बांदा, चित्रकूट को जोड़ेेगा।