फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pradhan in ballot boxes sealed the fate of 1848 candidates

प्रधान पद के 1848 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद

Sun, 29 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 29 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
pradhan in ballot boxes sealed the fate of 1848 candidates

गांव की संसद के पहले चरण का चुनाव छुटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके साथ ही पांच हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। अब किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा। इसकी जानकारी 13 दिसंबर को मतगणना के दौरान होगी।

विज्ञापन


 
शनिवार को पहले चरण में सिकंदरपुर सरोसी, मियागंज, हसनगंज व सफीपुर में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। चारों ब्लाकों की 282 (एक निर्विरोध) प्रधान सीटों पर 1848 और 3492 ग्राम सदस्य सीटों पर चार हजार से अधिक प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम 4.30 बजे मतपेटियों के सील होने के साथ ही इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में कैद हो गया। चारों ब्लाकों में कुल वोटर 494448 है। इनमें से 71.5 प्रतिशत यानि 353530 वोटर ही वोट डालने घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
हसनगंज ब्लाक के वोटर सबसे ज्यादा जागरूक निकले। यहां पर सबसे ज्यादा 75 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सफीपुर ब्लाक में सबसे कम वोटिंग हुई है। इस ब्लाक क्षेत्र में वोटिंग का प्रतिशत 70 पर नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed