{"_id":"6410bd25017705e5a70d6c88","slug":"power-failure-eye-operations-and-x-rays-could-not-be-done-unnao-news-c-12-1-123609-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिजली गुल, नहीं हो सके आंखों के ऑपरेशन व एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिजली गुल, नहीं हो सके आंखों के ऑपरेशन व एक्सरे
Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। सीएचसी में बिजली कटौती की बाधा के चलते इंवर्टर भी दगा दे गया। इससे अस्पताल में न ही मरीजों के आंखों के ऑपरेशन हो सके और न ही लोगों को एक्सरे की सुविधा मिल सकी। करीब 27 मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीएचसी में मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल बिहारी और नेत्र सहायक अनिल कुमार माइक्रोस्कोपी विधि से ऑपरेशन कर रहे थे। ऑपरेशन के लिए 41 मरीजों का चिन्हांकन था। इसमें 26 के ऑपरेशन किए जा चुके थे, तभी सुबह करीब 11 बजे बिजली चली गई। दोपहर दो बजे तक इंतजार किया गया, लेकिन बिजली नहीं आई। इससे बिना ऑपरेशन कराए 15 मरीज लौट गए। वहीं एक्सरे कराए बिना 12 मरीजों को लौटना पड़ा।
सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बिजली कटौती होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। आए दिन मरीज बिना जांच कराए लौट रहे हैं। जेई अशोक पाल ने बताया कि सुबह 11:30 से 1:50 बजे तक ऊपर से ही रोस्टिंग के आदेश थे।