फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Post-mortem report of rape victim ordered from Delhi

दिल्ली से मंगाई गई दुष्कर्म पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Tue, 10 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report of rape victim ordered from Delhi
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद अब तक दिल्ली से उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने पर एसआईटी (विशेष जांच दल) की विवेचना तेजी से नहीं बढ़ पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए एसपी ने बिहार थाने के एक दरोगा को बतौर विशेष वाहक दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित युवती को जला दिया गया था। लगभग 43 घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई थी। कमिशभनर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। टीम ने विवेचना के दौरान कई साक्ष्यों का संकलन किया, पर मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने से विवेचना को गति नहीं मिल पाई है। एसआईटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को विवेचना में साक्ष्य संकलन के तौर पर शामिल करेगी।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट लाने के लिए विशेष वाहक बिहार थाने के एक दारोगा को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसआईटी अपनी विवेचना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed